गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, शिक्षाविद्् एवं स्कूल संचालक दिशांत त्यागी ने सपा को बाय-बाय कहते हुए कांगे्रस का दामन थाम लिया। दिशांत त्यागी मुरादनगर क्षेत्र में रहते हैं और उनका एक अच्छा संपर्क है। वो लंबे समय से सपा से जुड़े थे। दिशांत त्यागी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सांसद इमरान मसूद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य की उपस्थिति में दिशांत त्यागी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान दिशांत त्यागी ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ सामाजिक न्याय की लड़ाई लडेंग़े, सबको साथ लेकर चलेंगे और पश्चिमी यूपी सहित पूरे देश में राहुल गांधी के न्याय की आवाज को अधिक मजबूत बनाएंगे।