गाजियाबाद (युग करवट)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। अभिषेक गर्ग ने सर्वप्रथम विवेकानंद नगर में आयोजित सुंदरकांड में भाग लिया। उन्होंने भक्तिमय माहौल में प्रभु श्री राम और हनुमान जी की आराधना की तथा पाठ समापन के उपरांत आयोजित महाआरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह खाटू श्याम के संगीतमय कीर्तन में सम्मिलित हुए। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सपा नेता वीरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने पर उनका स्वागत किया गया। अभिषेक गर्ग ने वीरेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अभिषेक गर्ग ने कहा कि वीरेंद्र सिंह का सपा प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनयन संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और निरंतर संघर्ष का प्रतिफल है। उनके विधिक एवं सामाजिक अनुभवों से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।