गाजियाबाद (युग करवट)। युग करवट के २०वें वर्ष में प्रवेश करने पर लोगों का बहुत ही प्यार और स्नेह मिला। पुलिस प्रशासन के बड़े अफसरों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने स्थापना दिवस पर आकर शुभकामनाएं ही नहीं दी बल्कि अपना स्नेह और हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महापौर श्रीमती सुनीता दयाल, भाजपा के क्षेत्रीय सांसद अतुल गर्ग, नोएडा के विधायक एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र पंकज सिंह, रालोद के संसदीय दल के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी, यशोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डाक्टर पीएन अरोड़ा, नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, यशोदा अस्पताल के चेयरमैन डाक्टर दिनेश अरोड़ा, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया, पूर्व मेयर अशु वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह कसाना, लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर, शहर से विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर से विधायक अजित पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व मंत्री राकेश यादव, पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रहमदेव त्यागी, पूर्व मंत्री डीपी यादव, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, प्रशासनिक अफसरों में वरिष्ठ आईएएस एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव, आईएएस नगरायुक्त विक्रमादित्य मलिक, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडीएम सिटी श्री कश्यप, विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।