गाजियाबाद (युग करवट)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एनएच-9 पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कमल का निशान ही भाजपा की पहचान है और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति केवल माध्यम है, जबकि पार्टी का विचार और संकल्प ही सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, सांसद अतुल गर्ग, सांसद भोला सिंह, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, जिला प्रभारी अशोक कटारिया, प्रदेश महामंत्री राजेश सिंह, विधायक संजीव शर्मा, अजीत पाल त्यागी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।