गाजियाबाद (युग करवट)। आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा महानगर की बैठक नवयुग मार्केट हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि इस बार भाजपा महानगर द्वारा 121 तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। महानगर के सभी 100 वार्डों और 20 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके साथ ही भाजपा महानगर की ओर से भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। महानगर की मुख्य तिरंगा यात्रा बजरिया स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर घंटाघर, अग्रसेन बाजार होते हुए शहीद पथ तक जाएगी। शहीद पथ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, रानीता सिंह आशीष चौधरी सरदार एसपी सिंह राजीव शर्मा पार्षद, सुशील गौतम, आशीष चौधरी, विनोद कसाना, नीरज शर्मा, करन शर्मा, महिम गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।