गाजियाबाद (युग करवट)। मेरठ रोड पर श्रद्धालुओं को जूस, पानी व कोल्ड ड्रिंक्स वितरित करके संस्था ने सेवा और मानवता का संदेश दिया।
कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर मेरठ रोड पर रेड ड्रॉप्स द्वारा अले हुज़ूर हसन ट्रस्ट के प्रबंधन में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दूर से पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए उन्हें जूस, पानी एवं कोल्ड ड्रिंक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर रेड ड्रॉप्स के अध्यक्ष सज्जाद आबिद तथा आले हुज़ूर हसन ट्रस्ट एवं दोस्त अली ट्रस्ट के ट्रस्टी आले अबुतराब नक़वी स्वयं शिविर में मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय रूप से शामिल हुए। आले अबुतराब नक़वी ने कहा कि शिव भक्त जिस तरह से इस गर्मी अपने तपस्या पूरी कर रहे हैं हमारा भी फर्ज है कि हम उनके सेवा के लिए मौजूद रहे। रेड ड्रॉप्स की ओर से कहा गया कि संस्था का उद्देश्य जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर इंसानियत और सेवा की भावना को मजबूत करना है। कांवड़ यात्रा के दौरान आयोजित यह सेवा शिविर इसी भावना का प्रतीक रहा, जहां श्रद्धालुओं की सेवा पूरे प्रेम, सम्मान और समर्पण के साथ की गई। शिविर में मौजूद लोगों ने रेड ड्रॉप्स और आले हुज़ूर हसन ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में भाईचारे, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर शैहज़ाद आबिद, शरीक़ रज़ा,फऱाज़ हसन, गफ़्फ़ार हुसैन (शैहज़ाद) ,आले अबूतालिब, अम्मार हैदर आदि शामिल रहे