28 से शुरू होगी तीन दिवसीय हड़ताल
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। यूनाईट फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आहवाहन पर आज बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बैज लगाकर विरोध जताया।
बैंक यूनियन 28 से 30 सितम्बर तक तीन दिवसीय हड़ताल पर जा रही हैं जिससे बैंक के कामकाज प्रभावित होंगे। इसको लेकर केनरा बैंक वर्कमैन एप्लाई यूनियन के कर्मियों ने बैज विरोध जताते हुए काम किया। सीबीडब्ल्यूईयू के स्टेट असिटेन्ट सेकेट्ररी सेन्टर कमेटी मेम्बर रोहित कुमार ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग लागू किए जाने, पीएलआई लागू करने की मांग को लेकर लगाातार आंदोलन किया जा रहा है। 11 सितम्बर को भी हड़ताल की गई थी, लेकिन उसका भी कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसे में आज बैंक कर्मी विरोध बैज सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद 28 सितम्बर से लगातार तीन दिन की हड़ताल की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बता दें कि बैंकों की 28 सितम्बर की हड़ताल शुरू होगी उससे पहले 26 और 27 सितम्बर को शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा, ऐसे में लगातार पांच दिन बैंक बंद होने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित होंगे। महीने का आखिरी सप्ताह होने से बड़े पैमाने पर लेनदेन की प्रक्रिया प्रभावित होगी। केनरा बैंक की विभिन्न ब्रांचों सहित अन्य बैंकों में भी काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया। इस दौरान केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के रीजनल सेकेट्ररी, जिला सचिव नेहा मित्रा, असिटेंट स्टेट सेकेट्ररी रोहित कुमार आदि शामिल रहे।