गाजियाबाद (युग करवट)। मरियमअस्पताल मेंभर्तीएक गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस सूचना के मिलते ही एसएचओ सिहानीगेट राजकुमार गिरी फील्ड यूनिट के साथमौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतका का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतका के परिजनों ने बताया कि उसका नाम मोनिका पत्नीकरण उर्फ कार्तिक निवासी रविदासनगर शिब्नपुरा था। उसकी मौत प्रसव पीड़ा के दौरान हुई। मृतका के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वैधानिक कार्रवाई पूरा करने के बाद मोनिका के शव को उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया।