नोएडा (युग करवट)। थाना बिसरख क्षेत्र के चार मूर्ति चौराहे के पास आज सुबह को एक ऑडी कार और टोयोटा कार आपस में टकरा गई। इस घटना में ऑडी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां मौजूद काफी लोगों ने एक साथ जोर लगाकर कार को सीधा किया तथा उसके अंदर फंसे लोगों की जान बचाई। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।