गाजियाबाद (युग करवट)। नगर पंचायत डासना के चेयरमैन आवास पर बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. चौ. मुजाहिद हुसैन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमरोहा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत डासना ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने मुस्लिम दलित एवं पिछड़े समाज के लोगों से आपसी एकता के साथ बहुजन समाज पार्टी से जुडऩे और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। मुख्य अतिथि मेरठ मंडल प्रभारी परवेज आलम ने कहा कि मायावती के शासनकाल में कानून व्यवस्था विकास एवं सर्वसमाज के हित में अनेक कार्य किए गए थे। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। मेरठ मंडल जोन प्रभारी बाबू सिंह ने कहा कि यदि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज का समर्थन बहुजन समाज पार्टी को मिला होता तो प्रदेश में बसपा की सरकार बन सकती थी। बैठक में हनीफ कुरैशी, नईम कुरैशी, महताब सैफी, आरिफ सैफी, साबिर सैफी, एडवोकेट राजेंद्र जाटव, चौधरी आमिर, अंसार अली, पूर्व चेयरमैन किठौर एजाज कुरैशी, यूसुफ पठान, राशिद अली, हकीमुद्दीन अली, धौलाना विधानसभा अध्यक्ष मनोज सागर, गजेंद्र सिंह, सेक्टर अध्यक्ष ओमबीर सिंह, सुशील जाटव सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।