विधायक संजीव शर्मा की मेहनत रंग लाई
गाजियाबाद (युग करवट)। सदर विधायक संजीव शर्मा के प्रयास से गाजियाबाद के कई परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। इन कार्यों को प्रमुख सचिव व मुख्य सचिव कार्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएंगे। विधायक संजीव शार्म ने बताया कि चार अगस्त को हुई राज्यस्तीय बैठक में प्रदेश के कई नगर निगमों में एकीकृत ड्रेनेज मास्टर प्लान के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 16 नगर निगमों की 26 ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 137 करोड़ रुपए की धन राशि स्वीकृत की गई है। इनमें गाजियाबाद की भी कई योजनाएं शामिल हैं। विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र से एबीईएस कालेज होते हुए शाहबेरी तक नाले के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इस कार्य पर करीब 131 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही आरडीसी से जैन मंदिर होते हुए विवेकानंद नगर तक नाला निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। साथ ही मोरटा में बिजली घर तालाब से पांच नंबर भट्टा होते हुए राजनगर एक्सटेंशन तक नाला निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। बताा गया है कि सभी कार्यों को छह माह में पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि क्रासिंग-शाहबेरी नाले को बनवाने के लिए विधायक संजीव शर्मा काफी दिनों से प्रयासरत थे। इस नाले पर सर्विस रोड़ भी प्रस्तावित है।