जल्द हो सकता है डकैती का खुलासा
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। कुछ दिन पूर्व कलछीना गांव में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी सदï्दाम के यहां पड़ डकैती का खुलासा भोजपुर थाना पुलिस डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी की स्वॉट टीम आज कल में कर सकती है।
यूं तो पुलिस अधिकारी डकैती की वारदात के खुलासे के संदर्भ मे कुछ स्पष्टï नहीं बोलते दिखाई दे रहे हैं लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस के राडार पर जहां डकैतों का गिरोह आ गया है वहीं तीन को उठा भी लिया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस वारदात के पीछे कोई महिला भी हो सकती है। सूत्रों की माने तो गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी के होते ही पुलिस वारदात का खुलासा कर देगी। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि अगर एसीपी मोदीनगर सिद्घार्थ गौतम की मेहनत रंग लाई तो कलछीना और निर्माणघीन कंपनी में हुई लूट की दोनों वारदातों का खुलासा भी कर सकती है।