नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशनल सोसायटी ने हापुड़ चुंगी से एएलटी की ओर जाने वाली रोड के विकास कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं। सोसायटी ने ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में इस रोड को बनाने का काम किया जा रहा है। लेकिन यह सडक़ मैप के अनुसार संकीर्ण हो रही है जिसके कारण भविष्य में जाम की स्थिति भीषण होगी। यह रोड गाजियाबाद शहर को जोड़ती है जिसमें नमो भारत स्टेशन, मेरठ रोड हो,इस रोड पर दो बड़े अस्पताल, स्कूल भी है। इसके अलावा बी ब्लॉक का बस स्टॉप भी है, जिससे हमेशा यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वर्तमान में जो काम चल रहा है उससे रोड और छोटा होता जा रहा है, इस मामले परन् तत्काल संज्ञान लेकर दोबारा सर्वे करा कर निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष वंदना चौधरी, किरन, सीमा, अर्चना, रमा, राखी आदि मौजूद रहीं।