कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने शुभकामनाएं दीं
गाजियाबाद (युग करवट)। सामाजिक एवं ब्राह्मïण समाज के मजबूत चेहरे पंकज शर्मा को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पंकज शर्मा को राष्टï्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम २०१३ के अन्तर्गत निर्गत अधिसूचना एवं राज्य खाद्य सुरक्षा नियमावली २०१५ में भी व्यवस्था अनुसार राज्य स्तरीय सतर्कता समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजकुमार झा ने ये पत्र जारी किया। आपको ये भी बता दें कि पंकज शर्मा प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय के बेहद निकट पारिवारिक सदस्य हैं। जनसेवा, सामाजिक सहभागिता एवं अनुभवी नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज शर्मा को खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्य स्तरीय सतर्कता समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। श्री शर्मा ने विभागीय कार्यालय में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त कामता प्रसाद सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवीन दायित्व ग्रहण करने के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने बाबू भवन स्थित अपने कार्यालय में पंकज शर्मा से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मंत्री ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पंकज शर्मा का राजनीतिक एवं संगठनात्मक जीवन लंबे अनुभव, सक्रियता और विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के निर्वहन से जुड़ा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय के साथ पंकज शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा से जुडऩे के बाद श्री शर्मा पार्टी की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि राज्य स्तरीय सतर्कता समिति खाद्य एवं रसद विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि यह दायित्व पंकज शर्मा को प्रदेश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की निगरानी तथा जनहित से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता का योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा। मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज शर्मा अपने अनुभव, समर्पण एवं कार्यकुशलता से इस महत्वपूर्ण दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सार्थक योगदान देंगे। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने भी पंकज शर्मा को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।