गाजियाबाद (युग करवट)। हरसांव पुलिस लाइन में विद्या भारती द्वारा आयोजित कराए जा रहे चार दिवसीय 37वें अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री धामी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई की और कहा कि खेलकूद भी जीवन में जरूरी हैं, जिसके जरिए युवाओं में अनुशासन, एकजुटता और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर सीएम धामी ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। चार दिन तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की दौड़, लांग-हाई जम्प, डिस्कस थ्रो, भाला फैंक आदि की प्रतियोगिता कराई गई। अंतिम दिन क्रास कंट्री रेस का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्टï्रीय मंत्री देशराज शर्मा, राष्टï्रीय सह संगठन मंत्री राम अरावकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, राष्टï्रीय खेल प्रभारी मुक्तेश बदेसा, खेलकूद पालक अधिकारी हेमचंद, खेल संयोजक दीपांशु पाल, सह खेल संयोजक राहुल सिंघल आदि मौजूद रहे।