गाजियाबाद (युग करवट)। डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले अधीर नामक युवक को अपनी पत्नी के कोप का उस समय भाजन होना पड़ा कि जब उसने पत्नि के द्वारा की गई गिफ्ट की मांग को मानने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार उसके बाद पत्नी ने अधीर की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वह उसे फ्लैट में बंद करके अपनी सहेली के पास चली गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक दो घंटे के बाद जब युवती वापस लौटी उसी समय युवक अपने घर से बाहर निकल पाया।