गाजियाबाद (युग करवट)। भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव प्रबंधन समिति के तत्वावधान में वाल्मीकि पुरस्कार समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग का स्वागत किया। अभिषेक गर्ग ने समारोह में उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।