गाजियाबाद (युग करवट)। कानून व सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ और अपराधियों की धर पकड़ करने के लिये डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने देहात जोने के समस्त एसएचओ, एसओज की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान श्री तिवारी ने सभी थानेदारों को इस फैस्टीवल सीजन में किसी अप्रिय घटना अथवा वारदात को घटित होने से बचाने के लिये हर पल सजग, सतर्क एवंसक्रिया रहकर नियमित रूप से सघन चेकिंग करने के निर्देश् दिये। इसके अलावा उन्होनें लंबित विवेचनाओं एवं महिला संबंधी अपराध से संबंधित मामलों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी थाना प्रभारी निरीक्षकों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश भी दिये।