नई दिल्ली (युग करवट)। पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के तीन नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में एसईएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आशुतोष रांका, और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अंजिक्य शिंदे को पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा कर दिया है। रिहा होने के बाद सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा कि आशुतोष, सौरव दास और मैं, सीजेपी के वॉलंटियर्स के साथ जंतर-मंतर गए थे। हमने बस भारतीय तिरंगा लहराया और भारत माता की जय का नारा लगाया। इसके लिए सौरव और आशुतोष को पांच दिन के लिए जेल भेज दिया है। वहीं इन लोगों की तरफ से पटियाला हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई है।