नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत की मजबूत होती आर्थिक साख पर टिक गईं हैं। यह पहला मौका है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था, बिजनेस और टेक्नोलॉजी के दिग्गजों का यह प्रतिष्ठित मंच भारत की धरती पर सजा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत में 100 से अधिक भाषाएं हैं। करीब 80,000 रजिस्टर्ड न्यूज पेपर और प्रकाशन हैं। 1,000 से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनल हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया के दौर में भारत में 500 करोड़ से ज्यादा यूट्यूब उपभोक्ता हैं। 500 मिलियन से अधिक विशाल उपभोक्ता हैं। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने विदेशी मेहमानों से कहा कि आप भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को आजमाकर देखिए। हमारे यहां एक स्ट्रीट वेंडर और कार शोरूम का कारोबार अलग-अलग है, उनका स्केल अलग है, लेकिन भारत में ये दोनों डिजिटल पेमेंट के एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। यहीं इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम हर साल दुनिया के बेहतरीन विचारकों को एक मंच पर लाता है। पहली बार भारत में इस आयोजन के होने पर उन्होंने ब्लूमबर्ग और उसकी टीम को बधाई दी।