नई दिल्ली (युग करवट)। विदेश जाने से रोकने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। अधिवक्ता कृष्णेश बापट ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे के सामने उल्लेेख किया। बापट ने कोर्ट को बताया कि इमिग्रेशन पर रोका गया, लेकिन कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि अगर कल केस लिस्ट नहीं हुआ तो याचिका का कोई मतलब ही नहीं रह जाएगा। हालांकि, कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया और कहा कि मामला कल सुना जाएगा। अब इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होगी।