नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बड़ा खुलासा
नई दिल्ली (युग करवट)। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला किया और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह ज्ञानेश कुमार को बचा रही है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के 200 अफसर विपक्ष के संपर्क में हैं और उन्हें जानकारी दे रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विरोध प्रदर्शनों से ज्ञानेश कुमार की नींद उड़ गई है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा कब देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि हम ज्ञानेश कुमार को बख्शेंगे नहीं। हमें उनके अतीत और आपके भ्रष्टाचार के बारे में पता है। राहुल गांधी ने कहा कि पूरी दिल्ली में जिस तरह भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, उससे साफ राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था। लेकिन उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी के मुताबिक, सीजेआई ने जवाब दिया और याचिका दायर करने को कहा। राहुल गांधी ने बताया कि आज वे और इंडिया ब्लॉक के सांसद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दायर करेंगे।