नई दिल्ली (युग करवट)। महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान जाते समय हिरासत में लिया। वह दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में सभा करना चाहते थे, लेकिन पुलिस के अनुसार इसके लिए अनुमति नहीं मिली थी। दिल्ली में सीजेपी और आइसा ने मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। तुषार गांधी ‘हम भारत के लोग’ संगठन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने लोगों से आज अगस्त क्रांति मैदान पहुंचने की अपील की थी।