प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात नवयुग मार्किट में स्थित कब्रिस्तान पर जब दबंगों ने कब्जा करने का प्रयास किया तो वहां पर रह रहे मुस्लिम परिवार उस शख्स के द्वारा की जा रही पैमाइश का विरोध करने लगे। जिसके चलते मौके पर जहां तनावपूर्ण स्थिति व्याप्त हो गई वहीं दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को बता दिया गया है कि कब्रिस्तान पर किसी को भी अवैध कब्जा करने नहीं दिया जायेगा। इस संदर्भ में एसीपी कोतवाली नगर का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को वहां से हटाकर बड़ी घटना घटित होने से बचा ली।