नोएडा (युग करवट)। प्रेम संबंधों में विफल रहने पर एक 18 वर्षीय युवती ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह जनपद मैनपुरी की रहने वाली थी।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शालू (18 वर्ष) पुत्री दिलीप उर्फ वकील कस्बा सूरजपुर में किराए के मकान में रहती थी। बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों से बातचीत कर पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। वही आस- पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती थी। वह ग्रेटर नोएडा के कंपनी में काम करती थी, तथा वहीं पर काम करने वाले युवक से प्रेम करती थी। उक्त युवक ने उसे धोखा दे दिया। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।