ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। भारतीय जनता पार्टी की दादरी और जेवर विधानसभा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। दोनों बैठकों में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होने पर ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। बैठक में प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, दादरी विधानसभा प्रभारी गोपाल अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, बिजेंद्र भाटी, देवेंद्र बैसला, प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, राजे कसाना, महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, धर्मेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सतेंद्र नागर, विकास चौधरी, देवा भाटी, संजीव शर्मा, राजीव सिंघल, चंद्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, मुकेश भाटी, दिनेश भाटी, गायत्री तिवारी, रजनी तोमर, महेंद्र नागर, भिखारी सिंह, वंदना वानखेड़े, अजयेंद्र नागर और विजय गौतम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।