नई दिल्ली (युग करवट)। विपक्षी गठबंधन-इंडिया अलायंस की आज बैठक हुई। कांग्रेस के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए देशभर से कई राजनीतिक दल दिल्ली में इक_ा हुए। इसमें ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से लेकर उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत कई बड़े दल पहुंचे। इस मीटिंग में एसआईआर प्रक्रिया और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। देश भर में एसआईआर के विरोध की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कोऑर्डिनेशन मीटिंग के दौरान विपक्षी नेताओं के एसआईआर प्रोसेस और अन्य मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है। आम आदमी पार्टी, बीजद, टीवीके और द्रमुक इस बैठक में शामिल नहीं हुई। अखिलेश यादव भी बैठक में नहीं पहुंचे। उनकी ओर से दो नेताओं के पहुंचने की चर्चा है। दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जिस तरह से माहौल चल रहा है उससे अब राजनीति में और गरमाहट आ गई है। कांगे्रस इस मुद्दे को गरमाये रखना चाहती है और विधानसभा चुनाव २०२७ में इस मुद्दे को लेकर चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। बैठक में कांगे्रस, टीएमसी, राष्टï्रीय क्रांति पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस, राष्टï्रीय जनता दल, शिव सेना यूबीटी, माकपा, भाकपा, भाकपा माले, आरएसपी, समाजवादी पार्टी, झामूमो, आईयूएमएल, वीसीके, एमडीएमके, केरल कांगे्रस, बीएपी, आरएलपी, फॉवर्ड ब्लॉक दल शामिल हुए हैं। कांगे्रस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, तेजस्वी यादव आदि मौजूद रहे।