प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। ट्रंास हिंडन जोन के पुलिस सिस्टम को अपडेट एण्ड एक्टिव रखने के क्रम में डीसीपी ऋजुल ने शालीमार गार्डन व टील मोड थाने का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जहां उन्होंने दोनों थानों की पुलिस की कार्यशैली को परखा वहीं अभिलेखों एव थानों की सभी इकाईयों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने थानों में स्वच्छ वातावरण स्थापित करके हर आगुंतक की समस्या का समाधान तत्काल करने के निर्देश अधिनस्थों का दिये। इसके अलावा लंबित विवेचनाओं का त्वरित आधार पर निस्तारण करके अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश भी दोनों थानों के एसएचओ का दिये। साथ ही सभी अभिलेखों को पूरी तरह से अपडेट रखने के निर्देश दिये।