गाजियाबाद (युग करवट)। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. पी.एन. अरोड़ा को बीएआई गाजियाबाद सेंटर के गोल्डन जुबली समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। डॉ. पी.एन. अरोड़ा को कार्यक्रम से जल्दी निकलना था, इसलिए समारोह के दौरान मंच पर उन्हें सम्मानित नहीं किया जा सका। इसलिए, बीएआई के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के चेयरमैन और पूर्व प्रेसिडेंट लाल चंद शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट संजय कुमार त्याग, अलीगढ़ सेंटर के चेयरमेन दिनेश शर्मा और अनिल समनिया के साथ अस्पताल में उनसे मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मान के तौर पर और चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवा, बहुमूल्य योगदान और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए स्मृति-चिह्न, भेंट किया। डॉ. पी.एन. अरोड़ा ने बीएआई गाजियााबद सेंटर के गोल्डन जुबली समारोह की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जब भी संभव होगा, वे बीएआई के भविष्य के सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।