गाजियाबाद (युग करवट)। ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के चीफ डायरेक्टर डॉ. विपिन त्यागी को गाजियाबाद सेंटर के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के लिए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। इसलिए एमबीआई के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के चेयरमैन और पूर्व प्रेसिडेंट लाल चंद शर्मा,अलीगढ़ सेंटर के चेयरमैन दिनेश शर्मा और अनिल समनिया ने उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सम्मान और उनकी समर्पित सेवा, बहुमूल्य योगदान और मेडिकल क्षेत्र में बेहतरीन काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए स्मृति-चिह्न भेंट किया। डॉ. विपिन त्यागी ने गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन में शामिल न हो पाने पर खेद व्यक्त किया।