गाजियाबाद (युग करवट)। कंप्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्घ संत नामदेव दास ने कल्कि पीठाधीश्वर, जगदगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णमïï को जान से मारने की मिली धमकी को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय बताया है। उन्होंने कहा कि संत समाज को धमकियों के साए में रहना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि कल्कि धाम की सुरक्षा तथा जगदगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम की पर्याप्त एवं पुख्ता सुरक्षा तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही, धमकी देने वाले लोगों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संत समाज में भय का वातावरण समाप्त हो और सभी संत-महात्मा निर्भय होकर सनातन धर्म एवं समाज की सेवा कर सकें इसके लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक है।