नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवनीत रिणवा ने आज जिला मुख्यालय में एसएसआर और मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित ईआरओ और बीएलओ को स्पष्टï निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने सम्बंधित क्षेत्रों में गहनता से काम करें, कोई पात्र वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित न रहने पाएं। नाहीं बीएलओ अपने कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति में रहें। उन्होंने बीएलओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि फार्म-6 भरते समय सभी बीएलओ उसमें दर्ज की गई जानकारियों को गहनता से देखेंगे। साथ ही यह भी चेक करेंगे कि आवेदक ने सभी जानकारी सही भरी हैं विशेषकर अपना एड्रेस, पिनकोड, मोबाइल नम्बर की भी जांच करेंगे। ताकि जब उन्हें वोटर आईकार्ड भेजे जाएं तो उनके सही पते पर पहुंच सके। सभी वोटर आईकार्ड स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे। इसलिए फार्म भरते समय सभी जानकारियों को जांचा जाएंगा। इसके अलावा 40 फीसदी तक दिव्यांगों को फार्म-8 भरने के साथ विशिष्टï जानकारी देनी होगी जिसमें अगर वह अपने घर से वोट करना चाहते हैं, तो उसकी जानकारी पूर्व में दे सकेंगे ताकि वह मतदान के दिन घर बैठे वोट कर सकें। मुख्य चुनाव अधिकारी नवनीत रिणवा ने ऐसे सभी सरकारी विभागों को जिम्मेदारी है, जहां सरकारी योजनाओं के लाभार्थी हैं, उन सभी लाभार्थियों से उनके वोटर कार्ड का ऐपिक नम्बर लिया जाएगा, जिसके बाद वोटर कार्ड नहीं होगा, उनके फार्म-6 भरवाया जाएगा। नवनीत रिणवा ने बताया कि १७ नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन होगा, १६ दिसंबर तक दावे-आपत्तियां और ४ जनवरी को फाइनल लिस्ट जारी होगी। उन्होंने कहा कि करीब ४७ से ४८ नये नाम जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है।
एक अनुमान के मुताबिक गाजियाबाद में अभी भी दस लाख ऐसे लोग है जो मतदाता बनने की क्षमता रखते हैं। वर्तमान सूची में 23 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम दर्ज है। ये एक बेहद बड़ा और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। किसी एक जिले में एसएसआर के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नये मतदाताओं के नाम जोडऩे का लक्ष्य पहले कभी नहीं रहा। इसमें राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आरडब्ल्यूए का भी सहयोग लिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मतदाता सूची में जिन जिलों में नाम जोड़े जाने हैं गाजियाबाद उनमें सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए ऑल-ऑफ सोसायटी एप्रोच बनाई जाएगी। एसएसआर के दौरान मतदाताओं के लिए 21 और 22 नवंबर, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन चारों दिनों में बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे।
एसएसआर अभियान के दौरान जिन मतदाताओं के नाम काटे गए थे, उन सभी से अपील की है कि वह ईएसआई नेट के जरिए अपना नाम देख सकते हैं और जिनका नाम नहीं है, वह अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरकर जमा करा सकते हैं ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज किया जा सके।
इसके अलावा जिन नागरिकों के पास सिर्फ आधार कार्ड है वह भी ऑनलाइन आधार कार्ड की कॉपी जमा करा कर अपना फार्म भर सकते हैं, ताकि समय से उनका नाम भी वोटर लिस्ट में ऐड हो सके। राज्य चुनाव आयुक्त ने लोगो से अपील की है कि अधिक से अधिक ऑनलाइन फार्म भरें, जिससे काम तेजी से हो सके। साथ ही समय से अपनी नाम मतदाता सूची में देखें। मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिले में मतदाता सूची की समीक्षा की व अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये। इस दौरान मंडलायुक्त भानुचंद गोस्वामी, डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़, एडीएम फाइनेंस अंजनी कुमार सहित चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।