सांसद अतुल गर्ग के निवास का नजारा
कहते हैं कि जब बड़े राजनेता एक जगह पर होते हैं तो वहां पर केवल राजनीति ही होती है सियासत पर ही चर्चा होती है लेकिन ऐसा भी नहीं। कल एक नजारा भाजपा के सांसद अतुल गर्ग के निवास पर देखने को मिला। प्रदेश सरकार में सेकेंड नंबर की पोजिशन रखने वाले प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना गाजियाबाद आये थे। सुरेश खन्ना और क्षेत्रीय सांसद अतुल गर्ग के बहुत ही पारिवारिक रिश्ते हैं और जब भी वो गाजियाबाद आते हैं अतुल गर्ग के घर जरूर आते हैं। कल भी ऐसा ही हुआ। सियासत के दिग्गज खाने की टेबिल पर मौजूद थे इनमें सांसद अतुल गर्ग, मंत्री सुरेश खन्ना, लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मोदीनगर की विधायक मंजू शिवाच, मुरादनगर के विधायक अजितपाल त्यागी और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद् पृथ्वी सिंह कसाना के साथ देश के जाने-माने शायर राजकौशिक भी मौजूद रहे। तमाम सियासी लोगों की मौजूदगी के बाद भी कोई सियासी चर्चा नहीं हुई और शेरो-शायरी की ऐसी महफिल चली जिसने माहौल ही बदल दिया। गीतकार विष्णु सक्सेना के गीतों को लेकर सुरेश खन्ना ने उनकी सराहना की तो राजकौशिक ने अपनी शायरी से माहौल ही बदल दिया। सुरेश खन्ना का अंदाज बहुत ही व्यवहारिक रहा और इतने बड़े पद पर आसीन होने के बाद भी वो बहुत विनम्र तरीके से अपनी बात रखते रहे और उन्होंने भी ऐसे शेर सुनाये जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। वास्तव में ऐसी महफिलें बहुत कम होती है। कल की इस महफिल को राजकौशिक जी ने अपनी फेसबुक पर कुछ इस तरह शेयर किया। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी कल दोपहर सांसद अतुल गर्ग के निवास पर पधारे। डायनिंग टेबल पर लंच में स्वादिष्ट भोजन के बाद शायरी और कविताओं का भी लंबा दौर चला। वरिष्ठ भाजपा नेता पृथ्वी सिंह कसाना, वरिष्ठ पत्रकार सलामत मियां, मोदीनगर की विधायक डॉ मंजू शिवाच, मुरादनगर के विधायक अजितपाल त्यागी और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कई शेरों पर दाद दी। सुरेश खन्ना जी ने भी कई शेर सुनाए। वो डॉ विष्णु सक्सेना जी का गीत गुनगुना रहे थे तो मैंने तुरंत फोन मिलाकर विष्णु सक्सेना जी से खन्ना जी की बात भी करवा दी।
सुरेश खन्ना जी ने सुनाए
सही वो यार है जो मुंह पे बोल देता है,
है खतरनाक जो मिश्री सी घोल देता है!
हम जिसपे आंख बंद करके भरोसा करते,
वही हमारी इन आंखों को खोल देता है..!

जब कभी भी हो तुम्हारा मन चले आना
द्वार के सतिये तुम्हारी हैं प्रतीक्षा में
प्रेम के हर एक मानक पर खरे थे हम
बैठ ना पाये न जाने क्यों परीक्षा में

तुम्हारी शख़िसयत से ये सबक लेंगी नई नस्लें,
वही मंजि़ल पे पहुँचा है जो अपने पाँव चलता है।
डुबो देता है कोई नाम तक भी ख़ानदानों के,
किसी के नाम से मशहूर होकर गाँव चलता है।

इक शहंशाह ने दौलत का सहारा ले कर,
हम गऱीबों की मोहब्बत का उड़ाया है मज़ाक़।