विधानसभा चुनाव २०२७
विधानसभा चुनाव २०२७ को लेकर छठ पूजा के बाद भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियों को और तेज करेगी। इस बार टिकट वितरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राय भी ली जाएगी। २०२२ के विधानसभा और २०२४ के लोकसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा की स्थिति रही उसका यही कारण रहा कि टिकट वितरण में दिल्ली वालों की ज्यादा चली। हालांकि अब भी ऐसा नहीं है कि ४०३ सीटों पर योगी जी ही फाइनल करेंगे। लेकिन इस बार उनकी अहम भूमिका रहेगी। यूपी के प्रभारी विनोद तावड़ेे भी अपनी तरफ से दावेदारों के साथ बैठक कर रहे हैं। बकायदा सबसे दावेदारी का सीवी तैयार करने को कहा गया है। राजनीतिक गलियारों में हो रही है चर्चाओं पर भरोसा करें तो २०९ लोगों की एक सूची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयार की है और इसे हाईकमान को भेजा जा रहा है। इस २०९ की सूची में उन लोगों के नाम है जिनको मुख्यमंत्री चाहते हैं कि उन्हें टिकट दिया जाये। अब देखना होगा कि दिल्ली वाले मुख्यमंत्री पसंद के २०९ संभावित उम्मीदवारों की सूची पर कैंची चलाती है या फिर कुछ बड़ा फैसला लेती है। चर्चाओं पर भरोसा करें तो इस सूची में वर्तमान विधायकों की संख्या कम बताई गई है और इस सूची में 30 प्रतिशत टिकट पुराने काटे गये हैं। अब देखना होगा कि दिल्ली और लखनऊ के बीच क्या स्थिति रहती है। हालांकि मुख्यमंत्री का फोकस 403 सीटों पर ही रहेगा। लेकिन इस बार उन्होंने पहले से ही सर्वे के आधार पर अपने लोगों को टिकट देने के लिए मन बना लिया है। अब सभी लोग इस बात की टोह में लग गये हैं कि क्या २०९ की सूची में उनका नाम है या नहीं है। हालांकि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने अपने स्तर पर वर्तमान विधायकों के रिपोर्ट कार्ड की जांच इंटेलीजेेंस से करायी थी जिसमें सौ से अधिक लोगों की रिपोर्ट ठीक नहीं आयी थी और वो रिपोर्ट किसी तरह से लीक हो गई जिसके बाद रातोंरात भरोसेमंद डीजी इंटेलीजेंस को हटा दिया गया था। इस बार २०९ सूची को लेकर सावधानी बरती जा रही है और किसी से भी कोई चर्चा नहीं है। अगर कोई बात भी करता है तो सीधा जवाब आता है कि ऐसी कोई सूची नहीं है लेकिन भाजपा के भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने लोगों को टिकट देने के लिए अभी से ही दिल्ली वालों को सूची भेज दी है। अब देखना है कि इस सूची पर कितना अमल होता है। जय हिंद