गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व सांसद एवं रालोद संसदीय दल के अध्यक्ष केसी त्यागी आज काफी दुखी दिखाई दिये। दूरभाष पर उनसे हुई बातचीत पर उन्होंने कहा कि आज देश शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती भूल गया। कहीं भी किसी चैनल पर कोई बहस नहीं है। उनकी जयंती पर कोई चर्चा नहीं है और देश में कहीं भी कोई भव्य आयोजन नहीं है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ऐसी है कि देश में बड़े नेताओं के जन्मदिन मनाये जा रहे हैं लेकिन अफसोस शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कोई भी बड़ा आयोजन या उनकी कुर्बानी को किसी ने याद नहीं किया। हालांकि कुछ संस्थाओं जरूर उनको श्रद्घांजलि अर्पित की है लेकिन जिस तरह से शहीद-ए-आजम की जयंती मनाना चाहिए थी वो नहीं मनाई गई। केसी त्यागी ने युग करवट के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। जिसमें केसी त्यागी शहीद भगत सिंह के परिवार से मिल रहे हैं और लाहौर जिला कारागार फांसी दंड आदेश भी उन्होंने शेयर किया। जो ७ मार्च १९३१ को जारी हुआ था केसी त्यागी ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह का कॉन्वेंट हाईस्कूल लाहौर की मार्कशीट भी शेयर की जिसमें शहीद भगत सिंह हर विषय में सौ में ९५ नंबर थे। केसी त्यागी ने बताया कि शहीद भगत सिंह ने अपनी लंबी उम्र की दुआ नहीं की थी। उनका कहना था कि कहीं ऐसा ना हो जाए कि जिंदा रहते हुए उनसे कोई गलती हो जाए और इंकलाब बदनाम हो जाए। केसी त्यागी ने कहा कि हम शहीद-ए-ए-आजम भगत की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनकी जयंती पर उन्हें शत्शत् नमन्!