गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात किसी शरारती तत्व ने फिजा बिगाडऩे के लिये नवयुग मार्किट के अंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडक़र की मूर्ति को ने केवल खंडि़त कर दिया बल्कि उसे गंदा करने का प्रयास भी किया। आज सुबह जैसे ही इस घटना का पता चला उसके बाद बाबा साहब के अनुन्याइयों में आक्रोश व तनाव व्याप्त हो गया। फिर क्या था कुछ ही देर में यह पार्क बाबा साहब के अनुन्याइयों से भर गया। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी बीच वहां पर बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव जहां अपनी टीम के साथ पहुंचकर धरने पर बैठ गये वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन, सपा नेता अभिषेक गर्ग व विशाल वर्मा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडक़र पार्क में चल रहे धरने में शामिल हो गये। उधर इस घटना की सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कानून एवं शंति व्यवस्था को करकरार रखने के प्रयास में जुट गये। इस घटना पर भारी आक्रोश जताते हुए अंबेडक़र समिति के अध्यक्ष तरूण कुमार व स्थायी समिति की अगुवाई में कई सूत्रीय मांगपत्र पुलिस प्रशासन को सौंपा गया। इस मांगपत्र में बाबा साहब की खण्डित मूर्ति के स्थान पर तांबे की इतनी ही विशाल मूर्ति लगवाना, सीसीटीवी कैमरे, मूर्ति की सुरक्षा के लिये मजबूत बॉक्स और पार्क की दीवार ऊंची कराने के अलावा मूर्ति को खंडि़त करने वाले अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जैसी कई मांग शामिल हैं। धरने पर बैठे बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने कहा कि बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। श्री जाटव ने कहा कि उनकी पार्टी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दे रही है कि अगर समिति द्वारा सौंपे गये मांगपत्र की सभी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया और आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो बसपा कार्यकर्ता जन आंदोलन चलाने में देरी नहीं लगायेंगे। वह इस मामले में सीपी, डीएम व एमएनए से वार्ता करके सभी मांगों को पूरा करायेंगे।
सपा के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता बाबा साहब के सम्मान में हर कुर्बानी देने को तैयार खड़ा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बाबा साहब के अपमान करने वालों कोसबक सिखाने का हर समय तैयार है। श्री हुसैन ने कहा कि वह इस धरनास्थल से प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर पुलिस ने जल्द ही मूर्ति को खंडि़त करने वाले अभियुक्त को नहीं पकड़ा तो समाजवादी पार्टी सडक़ोंं पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन छेडेगी।
वहीं सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गर्ग ने इस घटना को पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि अगर बाबा साहब की मूर्ति को ख्डि़त करने वाले अभियुक्त को शीघ नहीं पकड़ा गया तो उनकी पार्टी बाबा साहब के सम्मान में बड़ा आंदेालन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता विशाल वर्मा, युवा शक्ति दल के राष्टï्रीय अध्यक्ष रवि गौतम व बसपा नेता पंकज शर्मा केअलावा अन्य कई नेताओं ने जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संदर्भ में एसीपी कोतवाली नगर का प्रभार देख रहे सहायक पुलिस आयुक्त जियाउदï्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नवयुग मार्किट में स्थित बाबा साहब की मूति को किसी ने न केवल खंडि़त कर दिया बल्कि उस पर सब्जी जैसी पदार्थ फेंककर उसे गंदा करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं शरारती तत्व ने मूर्ति पर आयुष ठाकुर भी लिखकर फिजा खराब करने का प्रयास किया। श्री अहमद ने कहा कि पुलिस प्रशासन अंबेडक़र समिति द्वारा दिये गये मांगपत्र को पूरा करने की कवायद में लग गया है वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।