गाजियाबाद (युग करवट)। हाउस टैक्स को लेकर रामानुज दयाल मार्किट के व्यापारियों को धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। तीस सितम्बर तक यह धरना मार्किट के बी ब्लॉक में चलेगा। मार्किट के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब एक ब्लॉक को संपत्ति कर के दायरे में सम्मिलित किया गया है तो बाकी के दो ब्लॉक क्यों छोड़े गए। व्यापारी हार्दिक गर्ग ने आरोप लगाया कि निगम व्यापारियों के साथ भेदभाव की नीति अपना रहा है।