गाजियाबाद (युग करवट)। पूर्व पार्षद हिमांशु लव ने मुख्य सूचना आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उन्होंने नगर निगम से सिटी जोन में स्थित टाउन हॉल के स्वामित्व को लेकर जानकारी मांगी थी, लेकिन निगम अधिकारियों ने रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की बात कह कर जानकारी नहीं उपलब्ध नहीं कराई। पूर्व पार्षद द्वारा फरवरी माह में सूचना आयुक्त के समक्ष द्वितीय अपील दायर की गई थी। उससे पूर्व प्रथम अपील नगर निगम में 12 सितम्बर 2025 में दायर की गई थी जिसमें सूचना मांगी गई थी कि नगर निगम का टाउन हॉल का मालिकाना अधिकार नगर निगम के क्षेत्र में है या नहीं। पूर्व पार्षद ने कहा कि निगम से उसका विक्रय विलेख उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। उपभरोक्त भवन का किरायानामा 7 अप्रैल 1932 को 50 वर्ष के लिए पंजीकृत हुआ था। जिसकी अवधि छह अप्रैल 1982 को समाप्त हो गई थी जिसकी खेवट नम्बर 710 जो ग्राम कैला की भूमि है। पूर्व पार्षद ने पत्र में बताया कि उपरोक्त किरायानामा नवाब इशहाक खान वालिद मोहम्मद नवाब इस्माईल खान ने किया था। यदि यह सूचना सही है तो इसके किराये नामे की प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया कि तय समय बीत जाने के बाद भी मांगी गई सूचना नहीं दी गई, बल्कि निगम की ओर से जवाब दिया गया कि सात अप्रैल 1932 का रिकॉर्ड नगर निगम के पास उपलब्ध नहीं है जिसके चलते जानकारी नहीं दी जा सकती। पूर्व पार्षद हिमांशु लव ने कहा कि यदि निगम कार्यालय भवन से है, तो उपरोक्त सम्पत्ति नगर निगम की है तो इसका निश्चित ही बैनामा होगा और यदि किराए पर हो तो प्रतिमाह किराया जमा कराया जाता होगा। इसके बाद भी पुराना रिकार्ड होने का हवाला देकर सूचना उपलब्ध कराने को लेकर निगम अधिकारी गंभीर नहीं है। पूर्व पार्षद ने इस सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
साथ ही कहा है कि वह इस मामले को राज्य सूचना आयुक्त के समक्ष रखेंगे।