युग करवट संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और समाज एवं राष्ट्रहित में सभी को मिलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद आगमन गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्टï्रहित के कार्यों में भी निरंतर अपनी भूमिका निभाता रहेगा।
कार्यक्रम में एसपी मिश्रा, विवेक त्यागी, राकेश शर्मा, चिन्मय भारद्वाज, बृज भूषण मित्तल, मुकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, रितेश शर्मा, अशोक भारतीय, बालकिशन गुप्ता, हिमांशु शर्मा, विशाल जैन, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, काजल छिब्बर, संजय शर्मा, अनिल जुल्का, डॉ. शुचि मेहरा, सच्चिदानंद शर्मा, निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, डीएन सिंह, बॉलीवुड निर्माता मनोज शर्मा, भाजपा नेता प्रताप चौधरी, पार्षद मधुकर त्यागी मौजूद रहे।