६९ रन पर सिमटी श्रीलंका की टीम
नई दिल्ली (युग करवट)। भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। भारत ने फाइनल में श्रीलंका को 217 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की टीम ६९ रन पर ऑलआउट हो गई। आठवां विकेट भी जल्दी गिर गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन बनाए। ये महिला एशियन गेम्स में किसी टीम का सर्वोच्च टोटल स्कोर है। भारत के लिए इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया, जबकि ऋचा घोष और शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। भारत को मंधाना और शेफाली ने दमदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। मंधाना ने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शेफाली हालांकि, पचासा नहीं जड़ सकीं और 48 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद भारत को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में दूसरा झटका लगा जो 19 रन बनाकर आउट हुईं। मंधाना ने अपनी पारी जारी रखी, लेकिन वह 45 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। ऋचा और भारती फुलमाली के बीच चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। ऋचा 22 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 और भारती सात रन बनाकर नाबाद रहीं।

श्रीलंका की ओर से सुगंदिका कुमारी, कविषा दिलहारी और चामुदी प्रबोदा को एक-एक विकेट मिला।