गाजियाबाद (युग करवट)। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने कई वार्डो में क्षतिग्रस्त सडक़ों के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक यादव ने बतााय कि वार्ड-7, वार्ड-27 में काफी समय से सडक़ें क्षतिग्रस्त हालात में हैं। जगह-जगह से सडक़ें टूटने से आवागमन में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। बारिश होने पर हालात और भी खराब हो जाते हैं। वहीं संगठन ने सुदामापुरी में जलभराव की समस्या का समाधान किए जाने, क्षतिग्रस्त सडक़ों का निर्माण किए जाने, दोनों वार्डो में पानी की आपूर्ति किए जाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर क्तिसटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।