गाजियाबाद (युग करवट)। नगर पालिका के चेयरमैन विभु बंसल ने शहर विधानसभा के वार्ड-27 सैन विहार में स्थानीय लोगों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं, जनहति के विषयों व आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर संवाद किया गया। क्षेत्रवासियों ने भी इस दौरान अपनी समस्याओं को बताया। इस मौके पर पार्षद सुरेन्द्र सिंह नागर, विशेष मलिक, हेमंत, संजीव, चंद्र प्रकाश, विष्णु, भगवती प्रसाद,आशीष, जयपटेल, संजय वैष्णव, शिवकुमार, पुनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा वार्ड-2 ब्लॉक एक सिद्घार्थ विहार, बागू में भी चाय की चुस्की के साथ विभु बंसल ने क्षेत्र के मुदें को लेकर स्थानीय लोगो से खुलकर संवाद किया। इस दौरान रवि, रामकुमार, रघुवीर, सत्यप्रकाश, राजू, हरपाल सिंह, निहाल सिंह, रामदास दास, राकेश आदि मौजूद रहे। विभू बंसल लगातार विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क कर रहे हैं। लोगों का भी बहुत ही सहयोग मिल रहा है और सभी उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।