मिर्च के धुएं से खुलवाया दरवाजा, २५ लाख का माल लूटा, महिलाओं से की अभद्रता
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। बीती रात भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कलछीना में रहने वाले स्क्रैप कारोबारी सदï्दाम के मकान पर धावा बोलकर आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने डाका डाला। हथियारबंद डकैतों ने जहां कारोबारी समेत उसके कई परिजनों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया वहीं महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। पुलिस को दी गई तहरीर में सदï्दाम ने बताया है कि डकैत उसके यहां से सोने चांदी के जेवरात की भारी खेप व लाखों के कैश समेत लगभग २०-२५ लाख का माल लूटकर ले गये। सदï्दाम ने बताया कि बीती रात लगभग दो सवा दो बजे के आस-पास उनकी आंख उस समय खुली कि जब डकैतों के द्वारा जलई गई लाल मिर्च के धुंए की वजह से उनका दम घुटने लगा। जब वो यह जानने के लिये दरवाजे खोलकर बरामदे में आये तो आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने उन्हें कवर करके बोला कि वो उनके घर में रखे पांच लाख रुपये व दस किलो चांदी और सोने के जेवरात लूटने आये हैं।
उन्हें यह बात उनके मुखबिर ने बताई है। उसके बाद डकैतों ने मकान को खंगालना शुरू कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संदर्भ में डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज करके जांच करनी शुरू कर दी है। श्री तिवारी ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिये पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। साथ ही घटनास्थल के आस-पस लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उधर जैसे ही ग्रामीणों को सदï्दाम के यहां पड़ी डकैती की वारदात का पता चला तो उनके मकान पर काफी लोग जमा हो गये। सूत्रों की माने तो इस वारदात के पीछे कारोबारी को कोई पििचत भी हो सकता है।