गाजियाबाद (युग करवट)। हिंदू क्रांतिकारी सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मछंदर पुरी महाराज भगवान भोले शंकर के रुद्राभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर साइकिल यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बरसाना धाम से पधारीं साध्वी दिव्या भारद्वाज, सरिता यादव एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी महंत मछंदर पुरी महाराज का स्वागत किया।