राजनीति में कई ऐसे किरदार होते हैं जो जितनी विषम परिस्थिति से गुजरते हैं, समय के साथ उतने ही निखर कर आते हैं। लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और उनकी पत्नी वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा भी गाजियाबाद के ऐसे ही नेता हैं। अपने राजनीतिक जीवन में इन दोनों ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन हर बार कई गुना अधिक ताकतवर होकर सामने आए हैं। चेयरमैन रंजीता धामा ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। लोगों को लगा यह कोई सामान्य सा कार्यक्रम होगा। मगर क्षेत्र की जनता ने इसे एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम बना दिया। हालत यह हो गई कि कार्यक्रम तो समाप्त हो गया मगर उसकी चर्चा है कि समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही है। धामा के इस कार्यक्रम की गूंज केवल लोनी तक ही सीमित नहीं है। इसकी चर्चा लखनऊ तक सुनी जा रही है। सोशल प्लेटफार्म पर जब लोगों ने कार्यक्रम की फोटो और वीडियो आदि देखी तो दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। धामा के तीज महोत्सव में उमड़ी भीड़ किसी भी बड़े नेता को लजा सकने के लिए काफी थी। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह थी कि क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी ने सभी को चौंका दिया। लोनी की जनता ने बता दिया कि मनोज धामा और रंजीता धामा की स्थिति उनके मन में क्या है। लोगों ने बता दिया कि धामा उनके दिल में बसते हैं। हालांकि तीज का कार्यक्रम पूरी तरह से अराजनीतिक था, मगर नींद राजनेताओं की उड़ा गया। महिलाओं और बच्चों के इस कार्यक्रम ने जता दिया कि लोनी की जनता के लिए धामा सर्वोपरि हैं। तीज महोत्सव की सफलता ने लोनी की राजनीति में नई चर्चाओं को बल दे दिया है। लोनी के लोग अब मनोज धामा के अगले राजनीतिक कदम का इंतजार करने लगे हैं। लोनी की जनता अब धामा को राजनीति में एक नए और कुछ बड़े स्थान पर देखना चाहते है। तीज महोत्सव के कार्यक्रम में मनोज धामा और रंजीता धामा की आवभगत ने भी लोगों को उनका कायल बना दिया। लोगों के प्रति उनका व्यवहार तो पहले से ही बहुत अच्छा और मृदु रहता है, उनकी मेहमान नवाजी भी लोगों के दिल में घर कर गई। इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए लोनी की जनता धामा को धन्यवाद दे रही है, जो जनप्रिय नेता की पहली निशानी है।