एफसीआरए को लेकर लिखे गए लेख पर वरिष्ठ पत्रकार रेखा अग्रवाल ने अपनी राय जाहिर की है। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि जब मोरारजी देसाई की सरकार में धर्मांतरण के विरुद्ध बिल पेश हुआ तो मदर टेरेसा ने प्रधान मंत्री को पत्र लिखकर कहा था कि ईसाई समाज सभी समाजसेवा की गतिविधिया जैसे की शिक्षा, रोजगार, अनाथालय आदि को बंद कर देगा अगर उन्हें अपने ईसाई मत का प्रचार करने से रोका जायेगा। तब प्रधानमंत्री देसाई ने कहा था इसका अर्थ क्या यह समझा जाये की ईसाईयों द्वारा की जा रही समाजसेवा एक दिखावा मात्र है और उनका असली प्रयोजन तो धर्मांतरण है। यही मदर टेरेसा दिल्ली में दलित ईसाईयों के लिए आरक्षण की हिमायत करने के लिए धरने पर बैठी थी। महात्मा गांधी ने एक बार कहा था कि यदि ईसाई मिशनरी स्वयं को मानवीय कार्य एवं गरीबों को भौतिक सेवाएं देने में लगाने के स्थान पर चिकित्सा, सहायता, शिक्षा का उपयोग धर्मांतरण के लिए करती है, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें देश छोडक़र जाने के लिए कहूंगा। प्रत्येक राष्ट्र का धर्म उस राष्ट्र के लिए उपयुक्त होता है, भारत का भी धर्म निश्चित रूप से भारत के लोगों के लिए उपयुक्त है। हमें धर्मांतरण करने वाली आध्यात्मिकता की आवश्यकता नहीं। ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण स्वैच्छिक नहीं होता। व्यक्ति को बहकाकर अथवा लालच देकर या उसकी मजबूरियों को सहला कर किया जाता है, आखिरी रास्ता बलात धर्मांतरण का होता है। एवरेट कैरल ने इस सम्बन्ध में संकेत दिया था कि यदि किसी व्यक्ति को ईसाई धर्म की शिक्षा देना चाहे तो सर्वप्रथम हमें यह देखना चाहिए कि उसकी आवश्यकताएं क्या हो सकती है? और तब उसे ईसा के सम्बन्ध में बतावें, मिशनरी अस्पतालों में पीडि़त रोगी को मर्फिया का इंजेक्शन यह कहकर दिया जाता है कि हे प्रभु ईसा इसे ठीक कर दो। चूंकि मार्फिया से दर्द की अनुभुति समाप्त हो जाती है, अत: रोगी स्वयं को स्वस्थ समझता है । वह अज्ञानी धर्मांध समझता है की उसे प्रभु ईस ने ठीक किया है।