गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ लेकर दूधेश्वरनाथ मंदिर आने वाले कांवडिय़ों समेत लाखों शिवभक्तों के द्वारा किये जाने वाले जलाभिष्ेाक की संपूर्ण प्रक्रिया को सकुशल एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने में कांवड़ सेल नोडल अधिकारी एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय और एसीपी कविनगर सिद्घार्थ गौतम ने अहïम भूमिका निभाई। महाशिव रात्रि के महापर्व पर महादेव का जलभिषेक करने वाले शिवभक्तों के हर्ष का पार नहीं था वहीं इन भक्तों को संपूर्ण सुविधा प्रदान करने के लिये एसीपी उपासना पाण्डेय, एसीपी कविनगर सिद्घार्थ गौतम व कोतवाल सचिन कुमार की टीम ने पूरी रात पूण निष्ठा व सेवाभाव के साथ शिवभक्तों को जलभिषेक करानेमें अति उत्तम सुविधा व सहायता प्रदान की।