गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को संपूर्णतया सुरक्षित एवं सुगमता के साथ संपन्न कराने के लिये दिन रात कांवड़ मागो पर डटे रहने वाले डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बीती रात से लेकर आज सुबह तक अपना डेरा कांवड़ मागो पर डाल रखा था। श्री तिवारी ने अधिनस्थ अधिकारियों पुलिसबल के साथ डॉक कांवड यात्रा को भी सकुशल संपन्न कराने व डॉक कांवडिय़ों के उनके गंतव्यों की और परिगमन हो जानेतक कांवड मार्गो पर डेरा डाले रखा। इतना ही नहीं श्री तिवारी ने कांवडिय़ों की सेवा एवं उन्हें हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी।