प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने ३० दरोगाओं के तबादले कर दिये। श्री जायसवाल ने आठ उपनिरीक्षकों को उन चौकियों का प्रभारी बनाया है जो काफी समय से खाली चल रही थी। जानकारी के अनुसार नगर जोन में तैनात आमवीर सिंह को चौकी प्रभारी मोरटा, नीरज राठौर को चौकी प्रभारी गोविंदपुरम, रवेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी वद्र्घमानपुरम मधुबन बापूधाम व विकास यादव को चौकी प्रभारी सैक्टर-९ राजनगर कविनगर बनाया है।
इसके अलावा सिहानीगेट थाने में तैनात आकाश तिवारी को चौकी प्रभारी नेहरूनगर, कोतवाली नगर में तैनात दीपेश कुमार को हल्का प्रभारी जल निगम चौकी विजयनगर, नन्दग्राम थाने में तैनात अशद अली को चौकी प्रभारी क्रासिंग रिपब्लिक, पुलिस लाइन में चल रहे उपनिरीक्षक आकश कुमार को चौकी प्रभारी नया बस अडï्ड़ा कोतवाली नगर बनाया है। वहीं चौकी प्रभारी नया बस अडï्ड़ा राहुल शर्मा को सिहानीगेट, नगर जोन में तैनात उपनिरीक्षक संजीव कुमार को एसएसआई क्रासिंग रिपिब्लक, नवीन कुमार को एसएचआई मधुबन बापूधाम, चौकी प्रभारी गोविंदपुर मरुरेंद्र सिंह को एसएसआई विजयनगर, नगर जोन में तैनात उपनिरीक्षक राहुल वर्मा को साइबर सेल मधुबन बापूधाम, कुलदीप कुमार को कविनगर, मंगल सिंह को नन्दग्राम, प्रवेश कुमार को साइबर सैल सिहानी गेट, देशपाल सिंह को विजयनगर, फिरोज अख्तर को सिहानीगेट, अखिलेश कुमार को क्रासिंग रिपब्लिक, विक्रांत पंवार को कविनगर और जितेंद्र कुमार को नन्दग्राम थाने में तैनात किया है। इसके अलावा नगर जोन में तैनात सजेंद्र कुमार को क्रासिंग रिपब्लिक, राजेंद्र प्रसाद को विजयनगर, मयंक कुमार को नन्दग्राम, शेखर सिंह को मधुबन बापूधाम, गजय सिंह व खेमचंद्र को कोतवाली नगर पर तैनात किया है। बाबू राम को वेव सिटी, देवेंद्र कुमार व बदन सिंह को नन्दग्राम थाने में तैनाती दी है।