गाजियाबाद (युग करवट)। कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से सुगम, सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सेवामयी बनाने के लिये कृत्य संकल्प पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर, डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी व एसीपी मसूरी सुनरल कुमार भारद्वाज आदि अधिकारियों के साथ कमिश्नरेट से होकर गुजरने वाले सभी कांवड़ मार्गो पर मीलों तक पैदल भ्रमण करके सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। इसके अलावा श्री गौड ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ पीएसी की फ्लड बोट में बैठकर गंगनहर पर की गई सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। श्री गौड ने कांवड़ मार्गो का पैदल भ्रमण करने के बाद श्री गौड ने मेन कंट्रोलरूम का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों से लेकर कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवडिय़ों की संपूर्ण सुरक्षा, सुविधा, सहायता, सेवा और शिवभक्तों के परिचालन को सुगम बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिये सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी पूरे मनोयोग के साथ कर्मव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता एवं सेवा-समर्पण का भाव के साथ कांवडिय़ों को ऐसी सुरक्षा, सुपिधा, सेवा व सहायता प्रदान करें कि कमिश्नेरट पुलिस की यह पहले पुलिस महकमें के लिये जहां मिसल बन जाये वहीं शिवक्तों के स्मृतिपटल पर अंकित हो जाये। इस अवसर पर श्री गौड ने कांवडिय़ों के साथ संवाद करते हुए उनकी कुशल क्षेम पूछकर उनकी मंगलमयी यात्रा की शुभकमानाएं भी दी।